शांतिनिकेतन (West Bengal) को UNESCO की विश्व विरासत स्थलों की सूची में जगह मिली है। बीते 10 वर्षों में ग्रेट हिमालयन नैशनल पार्क, रानी की वाव, नालंदा महाविहार, कंचनजंगा नैशनल पार्क, चंडीगढ़ का कैपिटल कॉम्प्लेक्स, अहमदाबाद शहर, विक्टोरिया गोथिक ऐंड आर्ट डेको अनसेंबल्स ऑफ मुंबई, जयपुर शहर, धोलावीरा और काकतीय रूद्रेश्वर मंदिर को भी इस सूची में शामिल किया गया।